नायडू का कैबिनेट गठननायडू का कैबिनेट गठन

2024 के चुनाव नतीजों के बाद आंध्र प्रदेश में NDA एक बार फिर से सत्ता संभाल रही है। आज तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बता दें कि नायडू, राज्य की चौथी बार कमान संभालकर सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
इसी मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को गले लगाकर बधाई दी। याद दिला दें कि इस बार विधानसभा में NDA ने 175 में से 164 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है।

http://चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू,

शपथ ग्रहण समारोह में नायडू के साथ – साथ जनसेना प्रमुख व एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। इसी प्रक्रिया में तीसरे नंबर पर नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी शपथ ले है। इस बार नई सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम समेत कुल 25 सदस्य रहेंगे। सरकार का हिस्सा बनने वाली पार्टी सूची में टीडीपी से 20, जनसेना से 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल होंगे।जिसके बाद अब केवल पद शेष है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे भाजपा के दिग्गज नेता

राज्यपाल अब्दुल नजीर निर्देशन में विजयवाड़ा में केसरपल्ली के आईटी पार्क में सीएम और मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसी दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत एनडीए के मंत्री के साथ अन्य राज्यों के सीएम भी शामिल हुए।http://बिना चिकित्सा किए कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं भेजेगा : सीएम योगी By Z10News June 11, 2024 0 6 views Editबिना चिकित्सा किए कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं भेजेगा : सीएम योगी

नायडू का कैबिनेट गठन
आंध्र प्रदेश की पुनः सत्ता संभाल रहे नायडू के कैबिनेट में उनके बेटे व टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश, प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू के साथ ही जनसेना पार्टी के नेता नादेंडला मनोहर भी शामिल थे। टीडीपी के मंत्रियों में 17 नए चेहरे देखने को मिले। कैबिनेट में अब तक जनसेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नादेंडला मनोहर और कंडुला दुर्गेश हैं। जबकि भाजपा से सत्य कुमार यादव एकमात्र विधायक हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे। तो वहीं मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं भी हैं।

इस प्रकार रहा आंध्र प्रदेश में मंत्रियों का विभाजन

मंत्रियों की सूची में पिछड़े वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 3 एवं अनुसूचित जनजाति से मात्र 1 मंत्री शामिल है। साथ ही कम्मा और कापू समुदायों से 4-4 मंत्रियों को शामिल किया है। रेड्डी समुदाय से 3 और वैश्य समुदाय से 1 को कैबिनेट में स्थान मिला। खास बात ये है कि नायडू खुद भी कम्मा समुदाय से आते हैं। जबकि पवन कल्याण कापू समुदाय से हैं।

By Z10News

Z10NEWS दुनिया का पहला हिन्दी वेब सर्च पोर्टल है। आज Z10NEWS एक वेब सर्च पोर्टल से आगे बढ़कर दुनिया के सबसे बड़े हिन्दी कंटेट एग्रीगेटर के रूप में उभर रहा है। Z10NEWS इंटरनेट पर मौजुद हिन्दी कंटेट को विभिन्न श्रेणियों जैसे मनोरंजन, समाचार, ज्योतिष, शब्दकोश आदि के रूप में बांटकर यूजर्स को बेहतरीन सर्च रिजल्ट देने की दिशा में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *