उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है सभी पार्टियां अपना दम खम दिखीने में लगी हुई है..रैलियों का दौर चल रहा है सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा रैलियां कर जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है…इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरसा के नयाडांगा काली मंदिर परिसर में भाजपा की चुनावी सभा में एक बार फिर बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे, सेफ रहेंगे की बात कही।
https://z10news.com/terrorists-becoming/
इतना ही नहीं उन्होने मुलस्मानों को भी चेतावनी दी है और बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लमानों व लाल सलामवालों के खिलाफ जमकर हमला बोला ..उन्होने कहा की खदेड़कर झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की अपील लोगों से की
आपको बता दे गेरुआ वस्त्र पहने मंच पर आते ही योगी आदित्यानाथ ने अपना भाषण भारत माता की जय और वंदेमातरम से शुरू किया।..इस दौरान उन्होंने धरती आभा बिरसा मुंडा की जयंती का जिक्र कर आदिवासियों व कोयलांचल को पावन धरती कहकर कोयलांचलवासियों को भी साधने की कोशिश की। जय जोहार व जय श्रीराम से लोगों का अभिवादन कर झारखंडवासियों को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश की।
बिरसा मुंडा को सम्मान देने का निर्णय लिया : योगी
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बिरसा मुंडा को सम्मान देते हुए उनकी जयंती को मनाने का निर्णय लिया है। योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के रुझान ने यह बता दिया है कि झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
धमाकेदार तरीके से राज्य में भाजपा की वापसी हो रही है। उन्होंने निरसा में बने भव्य काली मंदिर व अयोध्या के श्रीराम मंदिर का जिक्र कर निरसा के वोटरों के साथ-साथ श्रीराम भक्तों में उत्साह भरने का काम किया।
विपक्षी दलों को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद व वामपंथी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इनका एक ही मकसद है, झारखंड को लूटकर मालामाल होना। उन्होंने वामपंथियों को नक्सलियों के संरक्षण देने व कोयला मजदूरों को लूटने वाला बताकर भाकपा माले पर जमकर निशाना साधा।
https://youtu.be/O4zHjcdYeBQ?si=trnoC-jMQMVJUAiQ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस व लाल सलाम वाले झारखंड की खनिज संपदा को लूटकर मालामाल हो जाते हैं और मजदूर वहीं के वहीं रह जाते हैं। जो इस लूट को रोकने की कोशिश करता है, उसकी हत्या करा दी जाती है।