lata mangeshkar songs,lata mangeshkar hit songs,lata mangeshkar old songs,lata mangeshkar sad songs,lata mangeshkar life story,top 50 lata mangeshkar songs,top lata mangeshkar songs,how many songs lata mangeshkar sings,lata mangeshkar story,indian music history,kishore kumar lata mangeshkar hit songs,lata mangeshkar hindi songs,best of lata mangeshkar songs,lata mangeshkar life history,best lata mangeshkar songs,lata mangeshkar best songs
Lata Mangeshkar's 50 thousand songs had created history:लता मंगेशकर एक ऐसा नाम जिसके सूरे का जादू आज भी लोगों के दिलों में बसा है..आज भी उनके गाये गानों को सुन लोग झूम उठते है..आज उनकी पुन्य तिथी है.. लता मंगेशकर बहुत ही अच्छी गायिका थीं। उन्होंने अपने संगीत करियर में कई अन्य भाषाओं में 50 हजार से भी ज्यादा गाने गए हैं। इसलिए उन्हें स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता था। उनके गानों में इतनी मधुरता और मिठास होती थी कि हर व्यक्ति उनके गानों में खो जाता था। तो चलिए आज लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के दिन उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानते हैं।

लता मंगेशकर का करियर

लता मंगेशकर ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह छोटी उम्र से ही गाना गाने लगी थीं। हालांकि लता मंगेशकर संगीत की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक्टिंग भी की हैं। साल 1942 में रिलीज हुई फिल्म ‘पहिली मंगलागौर’ में उन्होंने एक्टिंग की। इसके अलावा भी कुछ 8 फिल्मों में लता मंगेशकर ने एक्टिंग की लेकिन उन्हें एक्टिंग करना अच्छा नहीं लगता था। ऐसे में संगीत की राह चुनी और परिवार संग मुंबई आ गईं।

इस कारण बदल गया था लता मंगेशकर का नाम

लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच के कलाकार थे। अपने पिता के नाटकों में सबसे पहले लता मंगेशकर ने अभिनय किया। यहां तक कि बचपन में उनका नाम हेमा था लेकिन एक नाटक के दौरान एक किरदार में उनका नाम लता रख दिया गया। और फिर धीरे-धीरे उन्हें सब लता के नाम से ही जानने लगे। और फिर उनका नाम लता मंगेशकर पड़ गया।

इस बीमारी के कारण हुआ था लता मंगेशकर का निधन

लता मंगेशकर काफी समय से बीमार चल रही थी। लेकिन फिर उन्हें करोना हो गया। वहीं करोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार भी हो रहा था मगर फिर उनकी अचानक तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। और उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था आज भले ही लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गानें आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक अहम रोल निभा रहे हैं।

By Z10News

Z10NEWS दुनिया का पहला हिन्दी वेब सर्च पोर्टल है। आज Z10NEWS एक वेब सर्च पोर्टल से आगे बढ़कर दुनिया के सबसे बड़े हिन्दी कंटेट एग्रीगेटर के रूप में उभर रहा है। Z10NEWS इंटरनेट पर मौजुद हिन्दी कंटेट को विभिन्न श्रेणियों जैसे मनोरंजन, समाचार, ज्योतिष, शब्दकोश आदि के रूप में बांटकर यूजर्स को बेहतरीन सर्च रिजल्ट देने की दिशा में कार्यरत है।