Delhi Weather Update

मौसम बदल रहा है..कभी सर्दी तो कभी गर्मी लोगो की परेशानी का सबक बना हुआ है. इतना ही नहीं दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन वाली ठंड और ज्यादा पड़ने लगी है। राजधानी में सुबह में सूर्य देव खूब चमक रहे हैं, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कल 8 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। असम में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसके असर से असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट है।

इतना ही नहीं उत्तर भारत और जम्मू कश्मीर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से दिल्ली-NCR, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। इससे आज 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी असम में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है।

12 फरवरी तक बर्फबारी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे जुड़ी ट्रफ के ऊपर एक्टिव है और यह विक्षोभ धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसी के चलते उत्तरी पाकिस्तान में भारी बारिश हुई है, वहीं पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई। राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में -2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

घने कोहरे और कोल्ड वेव का भी अलर्ट

8 फरवरी को एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादातर उत्तर भारत में होगा, वहीं 8-12 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तर भारत हिमालय इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों में 8 फरवरी की सुबह घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है इतना ही नहींं बदलते मौसम की वजह से लोगो को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है…इस बदलते मौसम की वजह से लोगो में बिमारियां बढ़ रही है..

By Z10News

Z10NEWS दुनिया का पहला हिन्दी वेब सर्च पोर्टल है। आज Z10NEWS एक वेब सर्च पोर्टल से आगे बढ़कर दुनिया के सबसे बड़े हिन्दी कंटेट एग्रीगेटर के रूप में उभर रहा है। Z10NEWS इंटरनेट पर मौजुद हिन्दी कंटेट को विभिन्न श्रेणियों जैसे मनोरंजन, समाचार, ज्योतिष, शब्दकोश आदि के रूप में बांटकर यूजर्स को बेहतरीन सर्च रिजल्ट देने की दिशा में कार्यरत है।