Delhi Election Prediction 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में एक फेज में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से पहले हार-जीत को लेकर नए आकड़े सामने आये है…जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनती तो दिख रही है, मगर साल 2015 और 2020 जैसे जीत मिलती नहीं दिख रही।
वहीं इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपने कई वादे पूरे ना करने की एवज में कई सीटें भी गवानी पड़ सकती है…आम आदमी पार्टी को 10 साल की एंटी इंनकम्बेंसी, पार्टी के अंदर नाराजगी का नुकसान उठाया पड़ सकता है। उधर, भाजपा ने भी अपनी चुनाव स्ट्रैटेजी में बदलाव कर मजबूत स्थिति बना ली है। ऐसे में दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा-आप के बीच सीधी टक्कर होने वाली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आदमी पार्टी ने 67 और भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। इसी तरह साल 2020 के चुनाव में आप ने 62 और भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली चुनाव 2025 में सरकार को भाजपा बनने का अनुमान है, मगर आप सीटें 60 पार से घटकर 43-47 व भाजपा की सीटें सिंगल आंकड़े से बढ़कर 20 पार बताई जा रही है।