उत्तर प्रदेश में काफी समय से होम गार्ड की नई भर्ती की बात की जा रही थी। इसी बीच सीएम योगी ने यूपी में 42 हजार होमगार्ड की भर्ती का बड़ा फैसला लिया है।
युवाओं को रोजगार देने के मुहिम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। जिसमें 42000 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का आदेश दिया है। निर्णय के बाद उन्होंने जल्द से जल्द हजारों भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का आदेश दिया है।
यूपी सीएम आदित्यनाथ ने शनिवार को होमगार्ड के विभाग समीक्षा के दौरान स्वयंसेवकों की भर्ती के निर्देश दिए। साथ ही क़ानून-व्यवस्था और आपदाकाल की स्थिति में होमगार्ड के स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना भी की। इसके अलावा उन्होंने स्वयंसेवकों की बेहतर सुविधाएं देने और साप्ताहिक ड्रिल कराने का दिशा निर्देश भी दिया है।
सूचनानुसार प्रदेश में वर्तमान समय में 76 हजार से ज्यादा परमानेंट होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। जिनमें 75 हजार के करीब ड्यूटी पर तैनात हैं। जबकि 4 हजार होमगार्ड प्रति वर्ष सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं।