CM Yogi participates in Chhath Puja: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को गोमती नदी के घाटों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालु उमड़े। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी छठ पूजा में शामिल हुए। उन्होंने छठ पूजा की रस्में निभाईं। आपको बता दे झूलेलाल पार्क में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोमती नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने को उमड़े। पूजा के दौरान कुछ महिलाएं सेल्फी लेती भी दिखीं.
दंडवत परिक्रमा करते हुए घाट पहुंचे श्रद्धालु
https://z10news.com/new-order-issued-by-chief-minister-nayab-singh-saini/
लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोमती नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने को उमड़े। कुछ श्रद्धालु दंडवत परिक्रमा करते हुए घाट तक पहुंचे।
फल प्रसाद अर्पित कर पूजन किया
महिलाओं ने घाट पर बनी सुशोभिता में अलग-अलग प्रकार के फल प्रसाद अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह के समय उगते हुए सूर्य की पूजा के लिए भी तैयारियां की। इस दौरान घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व छठी मइया के भजनों ने लोगों मन मोह लिया।
मइया के आशीर्वाद से बना घर
https://youtu.be/qv7qeORvSVY?si=R-23T9p-95mznT-s
बिहार के सीवान की रहने वाली संधना मिश्रा ने बताया कि हमारे पास घर नहीं था। छठी मइया की कृपा से आज उनका खुद का घर है इसके अलावा भी उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई।