हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, ‘कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों का पसीना सूखने न दें, ये विधानसभा में काम आएगा’। साथ ही उनका कहना कि लोकसभाचे चुनाव में कांग्रेस ने हमारे एक पक्ष को बहका लिया।
केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सोनीपत के भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मोदी सरकार 3.0 में हरियाणा से चुने गए तीन सांसदों को कैबिनेट में स्थान मिलने पर मनोहर लाल ने पीएम मोदी और भाजपा संगठन का धन्यवाद ज्ञापन किया।
साथ ही कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही लोकसभा चुनावों में कमियां रह गई हो लेकिन विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं रहने देंगे। मनोहर ने अपने सम्बोधन में ये भी कहा कि हरियाणा में अगली सरकार हम बनाएंगे।
जीत के बाद संसदीय क्षेत्र में भव्य स्वागत
शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का शुक्रवार को समालखा सहित पानीपत में तीनों जगह पर भव्य स्वागत हुआ। दिल्ली से करनाल आते समय पहले समालखा, फिर सिवाह और टोल प्लाजा पर उनका विशेष स्वागत किया गया।
मंत्री पद की नियुक्त के बाद संसदीय क्षेत्र पहुंचे
भाजपा 3.0 सर्कार में शहरी विकास एवं उर्जा मंत्री नियुक्ती के बाद पहली बार मनोहर लाल अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। जहाँ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे।