बिहार के विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे अरविन्द केजरीवालबिहार के विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे अरविन्द केजरीवाल,राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को देंगे टक्कर

2024 के चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि बिहार में हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आप के राज्यसभा सांसद संजय कुमार सिंह स्पष्ट कहा है कि बिहार में हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लग गए हैं। ताकि आगामी चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में दिए जा रही सेवाओं का लाभ बिहार के लोगों को भी मिल सके।

पार्टी का नेतृत्व करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी यह बात तय है। लेकि, कितने सीटों पर लड़ेगी? इसकी पुष्टि अभी नहीं की है। हालाँकि संजय सिंह की इस बात से यह तो स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को देंगे टक्कर

सुचना के अनुसार इंडी गठबंधन की सहयोगी पार्टियों में से एक आम आदमी पार्टी बिहार में भी गठबंधन धर्म का पालन करने को तत्पर रहेगी।साथ ही बताया जा रहा है कि इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होते ही आम आदमी पार्टी अपनी सीटों का खुलासा करेगी।

राजनीतिक विद्वानों का कहना है कि अगर अरविंद केजरीवाल की पार्टी बिहार विधानसभा में उतरेगी, तो सीधे तौर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को ही टक्कर देगी।विशेषकर केजरीवाल सीएम नीतीश कुमार की पार्टी और पीएम मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा से मुकाबला करेंगे।

केजरीवाल ने पिछले साल किया था पटना का दौरा

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले साल 22 जून को पटना आए थे। जब केजरीवाल को सीएम नीतीश कुमार ने न्यौता दिया था। गौरतलब है कि उस समय सीएम नीतीश कुमार इंडी गठबंधन के साथ थे और केजरीवाल इसी, इंडी गठबंधन की मीटिंग में शामिल होने आए थे।

हालाँकि उस वक्त उन्होंने बिहार विधानसभा के बारे में कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उनका विशेष ध्यान लोकसभा पर था। अब अब सांसद संजय सिंह के इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल की लहर पैदा कर दी है। बता दें कि ये दूसरी बार होगा जब आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने जा रही है।

By Z10News

Z10NEWS दुनिया का पहला हिन्दी वेब सर्च पोर्टल है। आज Z10NEWS एक वेब सर्च पोर्टल से आगे बढ़कर दुनिया के सबसे बड़े हिन्दी कंटेट एग्रीगेटर के रूप में उभर रहा है। Z10NEWS इंटरनेट पर मौजुद हिन्दी कंटेट को विभिन्न श्रेणियों जैसे मनोरंजन, समाचार, ज्योतिष, शब्दकोश आदि के रूप में बांटकर यूजर्स को बेहतरीन सर्च रिजल्ट देने की दिशा में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *