देश में हुए आम चुनाव के बाद 18वीं लोकसभा का गठन हो गया है। देश में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है। कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गठबंधन सरकार के 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

मोदी कैबिनेट में 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली

मोदी सरकार 3.O में इस बार एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पिछले दो कार्यकालों में पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने वाले मोदी इस बार गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे हैं। इस भी मोदी मंत्रिमंडल में पूर्ववर्ती सरकार में शामिल रहे सीनियर नेताओं के अनुभवों पर भरोसा जताया गया है। मोदी 3.O के शपथ ग्रहण में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, एस जयसंकर, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे सीनियर नेताओं के साथ शिवराज सिंह चौहान, सी आर पाटिल जैसे नए चेहरों को कैबिनेट मंत्रियों में शामिल किया गया है। इस पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच साल बाद कैबिनेट में लौटे हैं, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोदी कैबिनेट में नए चेहरों के चौर पर जगह बनाई हैं। इस बार मोदी के साथ कैबिनेट में कुल 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

मोदी कैबिनेट में इनको मिली जगह-https://z10news.com/akhilesh-yadav-ended-terrorism-case-arun-rajbhar/

1- राजनाथ सिंह, BJP, UP

2- अमित शाह, BJP, गुजरात

3- नितिन गडकरी, BJP, महाराष्ट्र

4- जेपी नड्डा, BJP, हिमाचल प्रदेश

5- निर्मला सीतारमण, BJP, कर्नाटक

6- एस जयशंकर, BJP, गुजरात

7- शिवराज सिंह चौहान, BJP, मध्य प्रदेश

8- पीयूष गोयल, BJP, महाराष्ट्र

9- धर्मेंद्र प्रधान, BJP, ओडिशा

10- एचडी कुमारस्वामी, JDS, कर्नाटक

11- मनोहर लाल खट्टर, BJP, हरियाणा

12- जीतन राम मांझी, HAM, बिहार

13- ललन सिंह, JDU, बिहार

14- सर्बानंद सोनेवाल, BJP, असम

15- डॉ वीरेंद्र कुमार, BJP, असम

16- राममोहन नायडू, TDP, आंध्र प्रदेश

17- प्रह्लाद जोशी, BJP, कर्नाटक

18- जुएल उरांव, BJP, ओडिशा

19- गिरिराज सिंह, BJP, बिहार

20- अश्विनी वैष्णव, BJP ओडिशा

21- ज्योतिरादित्य सिंधिया, BJP, मध्य प्रदेश

22- भूपेंद्र यादव, BJP, राजस्थान

23- गजेंद्र सिंह शेखावत, BJP, राजस्थान

24- अन्नपूर्णा देवी, BJP, झारखंड

25- किरेन रिजिजू, BJP, अरुणाचल प्रदेश

26- हरदीप सिंह पुरी, BJP, यूपी

27- डॉ. मनसुख मांडविया,, BJP, गुजरात

28- जी किशन रेड्डी, BJP, तेलंगाना

29- चिराग पासवान, एलजेपी आरवी, बिहार

30- सीआर पाटिल, BJP, गुजरात

31- राव इंद्रजीत सिंह, BJP, हरियाणा

32- जितेंद्र सिंह, BJP, जम्मू

33- अर्जुन राम मेघवाल,BJP, राजस्थान

34- प्रतापराव जाधव, शिवसेना, महाराष्ट्र

35- जयंत चौधरी, RLD, यूपी

36- जितिन प्रसाद, BJP, यूपी

37- श्रीपद यशो नाइक, BJP, गोवा

38- पंकज चौधरी, BJP, यूपी

39- नित्यानंद राय, BJP, बिहार

40- अनुप्रिया पटेल, BJP, उत्तर प्रदेश

41- वी सोमन्ना, BJP, कर्नाटक

41- डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी, TDP, आंध्र प्रदेश

43- एसपी सिंह बघेल, BJP, उत्तर प्रदेश

44- शोभा करांदलाजे, BJP, कर्नाटक

45- कीर्तिवर्धन सिंह, BJP, उत्तर प्रदेश

46- बनवारी लाल वर्मा, BJP, उत्तर प्रदेश

47- शांतनु ठाकुर, BJP, पश्चिम बंगाल

48- सुरेश गोपी, BJP, केरल

49- एल मुरुगन, BJP, तमिलनाडु

50- अजय टम्टा, BJP,उत्तराखंड

51- बंडी संजय कुमार, BJP, तेलंगाना

52- कमलेश पासवान, BJP, उत्तर प्रदेश

53- भागीरथ चौधरी, BJP, राजस्थान

54- सतीश चंद्र दुबे, BJP, बिहार

55- संजय सेठ, BJP, झारखंड

56- रवनीत सिंह बिट्टू, BJP, पंजाब

57- दुर्गा दास (डी डी) उइके, BJP, मध्य प्रदेश

58- रक्षा निखिल खडसे, BJP, महाराष्ट्र

59- सुकांता मजूमदार, BJP, पश्चिम बंगाल

60- सावित्री ठाकुर, BJP, मध्य प्रदेश

61- तोखन साहू, BJP, छत्तीसगढ़

62- राजभूषण चौधरी, BJP बिहार

63- भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, BJP, आंध्र प्रदेश

64- हर्ष मल्होत्रा, BJP, दिल्ली

65- नीमूबेन बंभानिया, BJP, गुजरात

66- मुरलीधर मोहोल, BJP, महाराष्ट्र

67- जॉर्ज कुरियन, BJP, केरल

68- पबित्रा मार्गेरिटा, BJP, असम

69- कृष्णपाल गुर्जर, BJP, हरियाणा

70- रामदास अठावले, आरपीआई (ए), महाराष्ट्र

71- रामनाथ ठाकुर, JDU, बिहार

By Z10News

Z10NEWS दुनिया का पहला हिन्दी वेब सर्च पोर्टल है। आज Z10NEWS एक वेब सर्च पोर्टल से आगे बढ़कर दुनिया के सबसे बड़े हिन्दी कंटेट एग्रीगेटर के रूप में उभर रहा है। Z10NEWS इंटरनेट पर मौजुद हिन्दी कंटेट को विभिन्न श्रेणियों जैसे मनोरंजन, समाचार, ज्योतिष, शब्दकोश आदि के रूप में बांटकर यूजर्स को बेहतरीन सर्च रिजल्ट देने की दिशा में कार्यरत है।