CM Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनींइस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की सभी समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध है।https://z10news.com/cartridges-found-in-air-india-flight-amid-bomb-threats/

किसी के साथ अन्याय या अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने अफसरों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। बिना भेदभाव सबको न्याय मिले।https://youtu.be/V5FrYr9u3Pg?si=LXTM5PNLGviVGUmp

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टि परक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

सीएम ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिएजनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

By Z10News

Z10NEWS दुनिया का पहला हिन्दी वेब सर्च पोर्टल है। आज Z10NEWS एक वेब सर्च पोर्टल से आगे बढ़कर दुनिया के सबसे बड़े हिन्दी कंटेट एग्रीगेटर के रूप में उभर रहा है। Z10NEWS इंटरनेट पर मौजुद हिन्दी कंटेट को विभिन्न श्रेणियों जैसे मनोरंजन, समाचार, ज्योतिष, शब्दकोश आदि के रूप में बांटकर यूजर्स को बेहतरीन सर्च रिजल्ट देने की दिशा में कार्यरत है।